टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल सरिता डोबाल द्वारा पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर वहां संचालित कार्यों, अभिलेखों, पत्रावलियों एवं विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने प्रत्येक शाखा में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शाखावार कार्यप्रणाली की समीक्षा की । इस दौरान कार्यालय में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। साथ ही समस्त अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने तथा कार्यालयीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले आमजन एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए । उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का कार्य प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध होना चाहिए, जिससे जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें ।
नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल ने कार्यभार संभालने के पश्चात पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण |
















Leave a Reply