मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | अपराधों की रोकथाम एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के अभियोग में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । प्रकरण के सम्बन्ध में सरोजनी देवी पत्नी सुरेश सिंह, निवासी ग्राम पाला कुराली, राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र बुढ़ना, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा राजस्व क्षेत्र बुढ़ना में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि अभियुक्त द्वारा उनकी बहन (अभियुक्त की पत्नी) के साथ मारपीट की गई है। इस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 115 एवं 351(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की गम्भीरता एवं अपराध की प्रकृति को देखते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के आदेशानुसार उक्त अभियोग की विवेचना नियमित पुलिस को हस्तांतरित की गई। इसके उपरान्त अभियोग की विवेचना अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, चौकी प्रभारी जखोली, कोतवाली रुद्रप्रयाग को सौंपी गई । विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 109(1), 117(2) एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई । पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र श्री बच्चन सिंह, निवासी ग्राम पाला कुराली, राजस्व क्षेत्र बुढ़ना, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र सिंह, निवासी ग्राम पाला कुराली, तहसील जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।

रुद्रप्रयाग पुलिस अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *