त्योहारी सीजन में दृष्टिगत हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान लगातार जारी ड्रिंक एण्ड ड्राइव में 03 तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने में 1 गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | त्योहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा तेज रफ्तार बाइकर्स एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा कस्बा क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान उ0नि0 विकास रावत मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों जितेन्द्र भण्डारी, संजय गोस्वामी व सतीश सिंह को गिरफ्तार कर तीनों के वाहन सीज किये गये । इसी क्रम में थाना जाजरदेवल क्षेत्र में प्रकाश नाथ द्वारा सरे आम उत्पात मचाकर लोक अवदूषण उत्पन्न किया जा रहा था तथा पुलिस अधिकारियों के आदेश निर्देशों की अवहेलना कर रहा था । एसओ प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी । नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *