रुद्रप्रयाग | राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग में एकता की परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बरिन्दर जीत सिंह, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/प्रोविजनिंग एण्ड मॉडर्नाइजेशन, उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने परेड में प्रतिभाग किया तथा उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
शपथ के उपरान्त जनपद में विशिष्टि कार्य करने वाले कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक डिस्क सिल्वर/प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
1 – आरक्षी पंकज नेगी – विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक डिस्क सिल्वर
2 – आरक्षी अशोक – विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक डिस्क सिल्वर
3 – आरक्षी दीपक नौटियाल – विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/पी0एण्ड एम0 उत्तराखण्ड महोदय ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण एवं देशी रियासतों के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एकता का अर्थ केवल भौगोलिक अखंडता तक सीमित नहीं है, बल्कि विविधताओं का सम्मान, सामाजिक सद्भाव, आपसी विश्वास और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता भी इसका अभिन्न अंग है। वर्तमान समय में साइबर अपराध, आतंकवाद, दुष्प्रचार एवं सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं को राष्ट्रीय एकता के समक्ष उभरती चुनौतियां बताते हुए इनके प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए निष्पक्षता, संवेदनशीलता, कानून के समान अनुपालन तथा आमजन के प्रति विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया। अंत में उन्होंने सभी से जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र के आधार पर भेदभाव से दूर रहकर संविधान के मूल्यों का सम्मान करने, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्र की एकता और सुरक्षा के प्रति पुलिस बल की प्रतिबद्धता को दोहराना रहा।
पुलिस बल का सम्मेलन – एकता की परेड के उपरान्त पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा सभागार में पुलिस बल का सम्मेलन लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद पुलिस का संक्षिप्त परिचय तथा प्रचलित केदारनाथ यात्रा में पुलिस प्रबन्धन की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद का अधिकांश पुलिस बल यात्रा व्यवस्था में ड्यूटीरत होने के बारे में बताया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल की समस्याएं जानी गयी तथा उठाई गयी समस्याओं पर यथोचित निर्णय लिये जाने के प्रति आश्वस्त किया गया। सम्मेलन में केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कार्यों, यात्रा के अनुभवों, सामने आई चुनौतियों तथा उनके समाधान के सम्बन्ध में विस्तृत फीडबैक लिया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया, ताकि आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस बल के कल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की तथा पुलिस कार्मिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्मेलन के दौरान जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस कार्मिकों की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी एवं पुलिस कार्मिक आयोजित हुई परेड एवं सम्मेलन अवसर पर लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड (हाल जनपद रुद्रप्रयाग) विकास पुण्डीर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग कैलाश चन्द्र शर्मा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा सहित समस्त कोतवाली, शाखाओं एवं इकाइयों के प्रभारी सहित 120 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे |
















Leave a Reply