पिथौरागढ़ | होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी तथा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस निम्न कार्रवाई की गयी –
कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी, चौकी प्रभारी ऐचोली मय टीम द्वारा चैकिंग/ छापेमारी के दौरान रोडवेज के पास स्थित एक दुकान से 56 पाउच माल्टा देशी शराब व 4 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दुकान स्वामी पंकज भट्ट निवासी मर्सोली भाट को गिरफ्तार किया गया ।
उ0नि0 ललित डंगवाल मय टीम द्वारा होटल ढाबे चैकिंग के दौरान कुमौड़ तिराहे के पास स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक करन उखेड़ा निवासी दौउलेख, नेपाल को 40 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
एसएचओ धारचुला ए0के0सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा होटल ढाबों की चैकिंग के दौरान शव मंदिर वाली गली धारचुला स्थित ढाबा/ रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने पर ढाबा संचालिका लक्ष्मी देवी निवासी रॉकी खेड़ा धारचुला को 2 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त महिला के विरूद्ध कोतवाली धारचुला में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया |














Leave a Reply