पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जाजरदेवल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । थाना जाजरदेवल पर धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग में वादी रमेश सिंह धामी निवासी ग्राम सुजई, थाना जाजरदेवल, पिथौरागढ़ द्वारा अपने घर के बगल में स्थित रिश्तेदार के घर से आभूषण चोरी होने के संबंध में सूचना दी गई थी । थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाते हुए संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस कार्यवाही के दौरान अभियुक्त अहमद नबी निवासी धमौरा, थाना मिलक, जनपद रामपुर, उम्र लगभग 37 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
*बरामद चोरी के आभूषण*
अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से निम्न आभूषण बरामद किए गए—
01 चौकर, 01 मोतियों की माला, 01 लाल छोटे मोतियों की माला, 01 डिजाइनदार पीली धातु की चैन से जुड़ा हुआ गोलबंद का आधा हिस्सा, जिसमें 09 डिजाइनदार टुकड़े जुड़े हुए हैं।
बरामद आभूषणों की पहचान मुकदमा वादी रमेश सिंह धामी एवं उनकी पत्नी ममता धामी द्वारा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि उक्त आभूषण उनकी बहन मंजू धामी के हैं, जो चोरी हो गए थे । बरामद आभूषणों को नियमानुसार कब्जे में लिया गया तथा बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त अहमद नबी निवासी धमौरा, थाना मिलक, जनपद रामपुर उम्र लगभग 37 वर्ष
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा टीम को 2500/- नकद पुरस्कार की घोषणा की गई ।













Leave a Reply