पौड़ी पुलिस का जागरूकता अभियान “Say Yes to Life, No to Drugs” नशा मुक्ति की दिलाई शपथ ।

पौड़ी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित “नशामुक्त भारत पखवाड़ा” (12 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत चौकी कलालघाटी, कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा जीत लाल प्रा. आईटीआई, झण्डीचौड़ के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ तथा सिम्पैक्स फार्मास्यूटिकल कम्पनी, सिगड्डी ग्रोथ सेंटर के कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे के विरुद्ध एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय डी-एडिक्शन हेल्पलाइन नम्बर 14446 एवं Drugs Complaint नम्बर 9412029536 की जानकारी भी दी गई । कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने “Say Yes to Life, No to Drugs” तथा नशीले/मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

नशा मुक्त समाज के लिए भारत सरकार द्वारा मानस – राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन (1933) शुरू की गई है, जो 24×7 सक्रिय है।
👉नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री की सूचना दे सकते हैं।
👉नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों हेतु उपचार व पुनर्वास की जानकारी ले सकते हैं।
👉नशा मुक्ति केंद्रों, काउंसलिंग और सरकारी योजनाओं के बारे में जान सकते हैं।
👉अपनी सूचना पूर्ण गोपनीयता के साथ साझा कर सकते हैं।
नशे के खिलाफ आवाज़ उठाएँ—1933 पर कॉल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *