टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत मफरूर एवं ईनामी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सीआईयू एवं थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवप्रयाग के नेतृत्व में कोतवाली देवप्रयाग पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मुकदमे में करीब 13 वर्ष से फरार चल रहे ₹1,000 के ईनामी मफरूर अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । अभियुक्त रोशन लाल पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी लाइन पार, थाना बहादुरगढ़, जनपद झज्जर, हरियाणा (उम्र 40 वर्ष) के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 1561/2007, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज था। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर द्वारा अभियुक्त को दिनांक 21.02.2014 को मफरूर घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी टिहरी गढ़वाल द्वारा ₹1,000 का ईनाम घोषित किया गया था । पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के लाइन पार इलाके में दबिश देकर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
13 वर्षों से फरार एवं ₹1000 के इनामी मफरूर अभियुक्त को टिहरी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार |















Leave a Reply