कोतवाली नई टिहरी पुलिस ने देहरादून से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भानियावाला में दबिश देकर पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी, अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नई टिहरी के नेतृत्व में कोतवाली नई टिहरी पुलिस टीम ने न्यायालय में विचाराधीन फौजदारी वाद संख्या 44/2026 एवं 47/2025, धारा 144(3) बीएनएसएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त को जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NBW की तामील करते हुए वारंटी अभियुक्त प्रदीप सिंह पंवार, पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह पंवार, निवासी ग्राम नंदगांव, जाखणीधार, कोतवाली नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 37 वर्ष को जोगियाना, भानियावाला, जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा । एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान निरंतर जारी है। टिहरी पुलिस अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *