वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर घनसाली पुलिस का एक्शन मारपीट के मुकदमे में नामजद 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नामजद एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमे में नामजद 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । शिकायतकर्ता मनमोहन सिंह निवासी ग्राम अखोड़ी, पट्टी हिंदाव, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना घनसाली में तहरीर दी गई कि गांव के जयेन्द्र एवं उसके परिजनों द्वारा उनके भाई शूरवीर सिंह, पुत्र दलवीर सिंह एवं परिजन रामचन्द्र के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना घनसाली में मु0अ0सं0 65/2026 अंतर्गत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । मुकदमे में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास करते हुए मुकदमे में नामजद निम्न 03 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड सहित गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.जयेंद्र पुत्र मनमोहन सिंह
2.मनमोहन सिंह पुत्र फतेह सिंह
3.जसबीर सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासीगण पट्टी हिंदाव, तहसील एवं थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल।

गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

टिहरी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *