वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने कसी कमान |

टिहरी | SSP ने नरेंद्रनगर में समीक्षा बैठक लेकर साइबर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की प्रोफाइलिंग, CyTrain प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूर्ण करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए कड़े निर्देश | जनपद टिहरी गढ़वाल में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा नरेंद्रनगर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

*साइबर शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई*

SSP ने निर्देशित किया कि साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित शिकायतों एवं विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

*CyTrain प्रशिक्षण को बनाया अनिवार्य*

सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाना स्तर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी CyTrain पोर्टल पर पंजीकरण कर वित्तीय साइबर धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध से संबंधित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता को और मजबूत किया जा सके।

*साइबर अपराधियों की शत-प्रतिशत प्रोफाइलिंग*

चिन्हित साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी एवं उनके आपराधिक नेटवर्क का विश्लेषण करने हेतु समन्वय पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रोफाइलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साइबर शाखा एवं सीआईयू को साइबर अपराधियों की गतिविधियों की निरंतर निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया।

*लंबित मामलों के निस्तारण पर विशेष जोर*

बैठक में लंबित साइबर शिकायतों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण में पीड़ित को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

SSP ने कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तकनीकी दक्षता, सतर्कता और त्वरित कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण है। टिहरी पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *