थाना लम्बगांव पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में कोडार बाजार से की गई गिरफ्तारी |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों तथा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना लम्बगांव पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में वारंटी प्रकाश सरोला पुत्र प्यार सिंह सरोला को कोडार बाजार, थाना लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार वारंटी का विवरण*
नाम- प्रकाश सरोला पुत्र प्यार सिंह सरोला, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम भैंत, पट्टी गाजणा, डुण्डा, कोतवाली उत्तरकाशी, जनपद उत्तरकाशी।

जनपद टिहरी गढ़वाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *