पौड़ी | आगामी त्योहारों एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा पौड़ी एवं श्रीनगर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है । पौड़ी पुलिस की अपील: त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं, कानून एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस सतर्क एवं प्रतिबद्ध है ।
आगामी त्योहारों एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस अलर्ट, पौड़ी व श्रीनगर के मुख्य बाजारों में किया फ्लैग मार्च ।















Leave a Reply