UTET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले मुख्य अभ्यर्थी को पौड़ी पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला सॉल्वर हिमांशु चौहान पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार ।

कोटद्वार | कोटद्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती इंटर कॉलेज, कलाबड़, कोटद्वार में आयोजित UTET परीक्षा में एक व्यक्ति किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सूचना पर पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी तत्काल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तथा जांच एवं पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि विशाल कुमार, निवासी काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के स्थान पर हिमांशु चौहान, निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश द्वारा परीक्षा दी जा रही थी । आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत तथ्य की पुष्टि होने पर पुलिस द्वारा हिमांशु चौहान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्र के प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 237/2026, धारा 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 340(2), 61(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा मामले में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस द्वारा गहनता से विवेचना एवं साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि परीक्षा में अभ्यर्थी विशाल कुमार को स्वयं सम्मिलित होना था, लेकिन अभियुक्त द्वारा अपने स्थान पर धोखाधड़ी कर पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु चौहान को परीक्षा देने हेतु भेजा गया था । आरोपो की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विशाल कुमार को जनपद ऊधमसिंहनगर के काशीपुर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*मुकदमा अपराध संख्या*- 237/2026, धारा 318(2,4), 319(2), 336(3), 340(2) 61(2)BNS

*गिरफ्तार अभियुक्त*
विशाल कुमार पुत्र श्री हरि शंकर निवासी- खेड़ा गंज काशीपुर उधमसिंहनगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *