पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार वांछित वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी फौजदारी वाद संख्या- 18/2021, धारा 8/20/29 NDPS एक्ट, चालानी थाना धुमाकोट के अंतर्गत जारी गैर-जमानती वारंट की तामील हेतु प्राप्त आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा वारंटी ईश्वर सिंह के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को नियमानुसार थाना लाया गया। तत्पश्चात उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार वारंटी का विवरण:*
ईश्वर सिंह (उम्र-31 वर्ष) पुत्र धीरेन्द्र, निवासी- ग्राम सिल्ली मल्ली, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल















Leave a Reply