सीओ श्रीनगर तपेश कुमार द्वारा किया गया महिला थाना श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण ।

श्रीनगर । क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार द्वारा महिला थाना श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही थाना मालखाना, माल मुकदमाती संपत्ति, एफआईआर रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर सहित थाना स्तर पर संधारित विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण करने के साथ लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन एवं वारंटों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। नियमित चेकिंग एवं निगरानी बढ़ाने, किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं मजदूरों के सत्यापन अभियान में तेजी लाने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया गया। सभी कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *