लगातार बारिश के चलते श्रीनगर–रुद्रप्रयाग मार्ग पर शिरोबगड़ में यात्रा मार्ग पर लगातार पत्थर व मलवा आने के कारण सुरक्षा की दृष्टिगत वाहनों को श्रीनगर में रोका गया ।

श्रीनगर | लगातार हो रही बारिश के कारण श्रीनगर–रुद्रप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिरोबगड़ एवं उसके आगे रुद्रप्रयाग क्षेत्र में मलबा आने से यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। बारिश जारी रहने के कारण मार्ग पर बार-बार मलबा आने की स्थिति बनी हुई है । यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम द्वारा श्रीनगर में वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है ।

यात्रियों से अपील
सभी वाहन चालकों एवं यात्रियों से अपील है कि पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को जहां रोका जा रहा है, वहां पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें । मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक आगे बढ़ने का प्रयास न करें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम एवं सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *