ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 09 व्यक्तियों पर जुर्माना ।

लक्ष्मणझूला | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है । इसी क्रम मैं लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा गरुड़चट्टी के पास सड़क पर सरेआम हो-हल्ला कर उत्पात मचाने तथा आमजन की शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले 09 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई की गई ।

*पौड़ी पुलिस का आमजन से अपील*

पौड़ी पुलिस आमजन एवं पर्यटकों सेपौड़ी पुलिस आमजन एवं पर्यटकों से अपील करती है कि जनपद के पर्यटन स्थलों की मर्यादा बनाए रखें, सार्वजनिक स्थानों पर शालीन व्यवहार करें तथा सड़क पर हो-हल्ला कर कानून एवं शांति व्यवस्था भंग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *