टिहरी पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 11.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर टिहरी पुलिस का कड़ा प्रहार, मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार जारी है प्रभावी कार्रवाई । जनपद टिहरी गढ़वाल को नशामुक्त बनाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना नरेंद्रनगर पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है । थाना नरेंद्रनगर पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र सोहन लाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी चौदह बीघा, परिजात स्कूल के पीछे, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 11.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई । प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक अपने नशे के सेवन एवं बिक्री के उद्देश्य से लाया था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुनिकीरेती पर मु0अ0सं0 29/2026, धारा 8/21/29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*_गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण_*

नाम: राहुल कुमार पुत्र सोहन लाल उम्र: 32 वर्ष निवासी: चौदह बीघा, परिजात स्कूल के पीछे, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल

*_बरामदगी: 11.50 ग्राम अवैध स्मैक।_

_टिहरी पुलिस की अपील_

टिहरी पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के कारोबार अथवा मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।

नशे के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान जारी है। नशे के सौदागरों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं!

टिहरी गढ़वाल पुलिस – सुरक्षित जनपद, नशामुक्त जनपद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *