वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर बांटी मिठाई, बढ़ाया जवानों का उत्साह |

टिहरी | दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा मुनि की रेती थाना क्षेत्र में पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं । इस अवसर पर SSP श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया । उन्होंने पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है । उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, ताकि आमजन अपने परिवारों के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें। पुलिसकर्मियों का यह समर्पण सराहनीय है । इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरे मनोयोग, सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । दीपावली के अवसर पर SSP द्वारा पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करने से जवानों में विशेष उत्साह एवं अपनत्व का भाव देखने को मिला ।

टिहरी पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

टिहरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *