नीम बीच पर गंगा नदी में नहाते समय दिल्ली निवासी 22 वर्षीय युवक डूबा, टिहरी पुलिस, जल पुलिस एवं SDRF की संयुक्त टीम चला रही सर्च ऑपरेशन |

टिहरी |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें, युवक की तलाश जारी । लगभग 12:00 बजे थाना मुनिकीरेती को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नीम बीच, पांडव पत्थर के पास एक युवक गंगा नदी में डूब गया है । सूचना प्राप्त होते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा तत्काल जल पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिल्ली से 08 युवक घूमने के उद्देश्य से तपोवन क्षेत्र स्थित नीम बीच आए हुए थे। इस दौरान उनमें से एक युवक आशीष उम्र 22 वर्ष गंगा नदी में नहाते समय अचानक डूब गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए टिहरी पुलिस की जल पुलिस टीम, आपदा राहत दल एवं SDRF की टीम द्वारा चौकी तपोवन पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर गंगा नदी में संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । डूबे हुए युवक की पहचान आशीष, उम्र 22 वर्ष, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें युवक की तलाश के लिए नदी में लगातार सर्च अभियान चला रही हैं । टिहरी पुलिस द्वारा पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से अपील की जाती है कि गंगा नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें। नदी के तेज बहाव, गहराई एवं जलस्तर में अचानक होने वाले बदलाव को देखते हुए गहरे पानी में जाने से बचें। निर्धारित सुरक्षित स्नान स्थलों पर ही स्नान करें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं । फिलहाल युवक की तलाश के लिए संयुक्त सर्च अभियान जारी है। अग्रिम कार्रवाई एवं स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर अवगत कराया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *