नैनीताल | भैया दूज के पावन अवसर पर आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है । एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी०सी० द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कड़ी चेकिंग करने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस की थाना पुलिस, यातायात पुलिस, सीपीयू एवं BDS की संयुक्त टीमों द्वारा जिले के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । पर्व के दौरान सड़कों पर वाहनों के सुचारू आवागमन और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस एवं सीपीयू तैनात है । संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है । BDS टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों की जांच कर सतर्कता बरती जा रही है । नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें ।
भैया दूज पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशन में जिले भर में सघन चेकिंग अभियान जारी |















Leave a Reply