ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 नशीले इंजेक्शन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

बनभूलपुरा | जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को 35 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

*पुलिस कार्रवाई*

कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग कट यात्री शेड से *एक व्यक्ति अनीस उर्फ वेदा पुत्र रफीक निवासी दुर्गा मंदिर के पास, इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 35 नशीले इंजेक्शनों बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0-191/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*बरामदगी:- कुल 35 नशीले इंजेक्शन।*
*1.* 10 अदद BUPRENORPHINE HYDROCHLORIDE INJECTION IP B-GESIC (2 ML AMPOULE)
*2.* 25 अदद AVIL (PHENIRAMINE MALEATE INJECTION IP 10 ML)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *