रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा जनपद एवं गैर जनपद में लगातार दबिश दी जा रही है । अभियान को जारी रखते हुए रानीपुर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 02 वारंटियों को उनके मस्कन से दबोचने में सफलता हासिल की । वारंटियों के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*नाम पता वारंटी*
1. राहुल पुत्र स्व. सुरेन्द्र निवासी ग्राम दरगाहपुर, थाना बारियाबाद, जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश। हाल निवासी केशव कुंज बाग, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार।
*संबंधित वाद संख्या: 7437/19*
धारा: 356, 379, 411, 34 भादवि।
2. सचिन पुत्र हरद्वारी लाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर, हरिद्वार। उम्र 28 वर्ष
*संबंधित वाद संख्या: 3419/2025*
धारा: 60 आबकारी अधिनियम।













Leave a Reply