रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | कोतवाली झबरेड़ा पर वादी सुमित पुत्र सुभाष निवासी ग्राम खजूरी कोतवाली झबरेड़ा हरिद्वार द्वारा स्वयं के चाचा मंगता पर इरफान आदि 7 नफर द्वारा पलकटी, लाठी डंडा, सरिया ,से जान से मारने की नीयत से घर में घुसकर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाना के संबंध में मु0अ0सं0 210/26 अभियोग पंजीकृत कराया गया । पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वाछिंत /इनामी /वारंटी की गिरफ्तारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक में थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में नामजद आरोपित नौशाद,व मुनीर को मुकदमा उपरोक्त में हिरासत में लिया गया । आरोपित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर नियमानुसार मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता आरोपित*
1- नौशाद पुत्र इरफान
2-मुनीर पुत्र आबाद निवासी गण ग्राम खजूरी कोत०झबरेड़ा(हरिद्वार )
*बरामदगी*
एक सरिया की राॅड,एक लाठी-डंडा













Leave a Reply