टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में चम्बा पुलिस की कार्रवाई, दुर्घटना के बाद फरार चल रहे अर्टिगा टैक्सी चालक को सत्यौं क्षेत्र से किया गिरफ्तार | बटवालधार, चम्बा (टिहरी गढ़वाल) के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार प्यार चंद्र रमोला पुत्र अतर चंद्र रमोला, निवासी सुमन कॉलोनी, चम्बा की मृत्यु हो गई थी । घटना के संबंध में थाना चम्बा पर मु0अ0सं0 43/2026, धारा 106(1)/281/324(4) BNS के अंतर्गत वाहन संख्या UK07TE-3788 के अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था । प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही थी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में सड़क दुर्घटना के मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए । चम्बा पुलिस द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए दुर्घटना में संलिप्त वाहन संख्या UK07TE-3788 (अर्टिगा टैक्सी) के चालक गंगा शर्मा पुत्र स्व0 सुन्दर लाल, निवासी चौहान गली, मेहूवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष को सत्यौं क्षेत्र से हिरासत में लिया गया । इस प्रकार टिहरी पुलिस ने दुर्घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर वांछित वाहन चालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की । प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । टिहरी पुलिस सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है । आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा दुर्घटना की स्थिति में घायलों की सहायता करने के साथ पुलिस को तत्काल सूचना दें ।
*_गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण_*
नाम: गंगा शर्मा पिता का नाम: स्व0 सुन्दर लाल निवासी: चौहान गली, मेहूवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र: 28 वर्ष संबंधित वाहन: UK07TE-3788 (अर्टिगा टैक्सी)
















Leave a Reply