पहाड़ों में नशे का जहर फैलाने वालों पर टिहरी पुलिस का कड़ा प्रहार, 09.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल को नशामुक्त बनाने तथा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्रनगर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान समय लगभग 20:50 बजे मलेथा बंध से देवप्रयाग की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 09.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कीर्तिनगर में मु0अ0सं0 37/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
प्रदीप, उम्र 35 वर्ष, निवासी मकान संख्या 126, आदर्श ग्राम, कुम्हारबाड़ा, ऋषिकेश, जनपद देहरादून।

*बरामदगी*
09.59 ग्राम अवैध स्मैक।

नशा तस्करों के विरुद्ध टिहरी पुलिस की कार्रवाई रहेगी जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की विशेष निगरानी नशे की तस्करी, बिक्री एवं वितरण में संलिप्त व्यक्तियों पर बनी हुई है । टिहरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत एवं सुंदर पहाड़ी क्षेत्रों में नशे का जहर फैलाने तथा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।

*नशे को कहें ना – सुरक्षित भविष्य को कहें हाँ।*

टिहरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *