टिहरी | दीपावली के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिठाई वितरित कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर को और भी खास बनाते हुए SSP श्वेता चौबे ने पुलिस परिवार के नन्हे-मुन्ने बच्चों को दीपावली के उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। SSP ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस दौरान SSP श्वेता चौबे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अनेक बार त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर आमजन की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में पुलिस परिवार के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करना आपसी विश्वास, अपनत्व और पारिवारिक भावना को मजबूत करता है । उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया ।
टिहरी पुलिस परिवार की यह पहल पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस परिवार के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान और अपनत्व की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश देती है ।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार ऐश्वर्य पाल प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी देवराज शर्मा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर कृष्णकांत प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग संजय मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर प्रताप सिंह निरीक्षक यातायात शैलेश राणा निरीक्षक LIU ओम कांत प्रभारी CIU धनराज सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष हिंडोलाखाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी मौजूद थे |
टिहरी पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
















Leave a Reply