टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मुनिकीरेती पुलिस को मिली सफलता | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर हत्या के अभियोग से संबंधित वारंटी अभियुक्त लिखवार सिंह, पुत्र गलू सिंह, निवासी बाँस काटल, गुलर, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 52 वर्ष) को खारा स्रोत, मुनिकीरेती से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद संख्या 16/20, धारा 302/307/120बी IPC के अंतर्गत मामला विचाराधीन है | गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार वारंटी का विवरण:*
लिखवार सिंह पुत्र गलू सिंह, निवासी बाँस काटल, गुलर, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 52 वर्ष।
*टिहरी पुलिस की अपील:*
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। अपराधियों एवं वारंटियों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करें ।
















Leave a Reply