टिहरी | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जनपद टिहरी गढ़वाल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में भव्य परेड का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखंड, देहरादून राजीव स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में मान प्रणाम ग्रहण किया । कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप के आगमन पर SSP श्वेता चौबे द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उल्लेखनीय है कि राजीव स्वरूप वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उत्तराखंड कैडर आवंटित होने के पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक टिहरी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, अपर सचिव गृह उत्तराखंड, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रशिक्षण एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वर्ष 2024 से पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
*पुलिस लाईन चंबा में भव्य परेड का आयोजन*
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में पुलिस जवानों ने पूरे अनुशासन, उत्साह एवं गरिमामय ढंग से प्रतिभाग किया । परेड की प्रथम इन कमांड एसआई एपी सुभाष चंद, द्वितीय कमांड अपर उपनिरीक्षक रतन सिंह रावत तथा तृतीय कमांड अपर उपनिरीक्षक विपुल गौड़ द्वारा संभाली गई । परेड के माध्यम से पुलिस बल ने एकता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया । जनपद टिहरी के 07 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक के सिल्वर एवं गोल्ड डिस्क से किया गया सम्मानित गणतंत्र दिवस-2026 एवं स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में नियुक्त जिन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों, उल्लेखनीय सेवाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस महानिदेशक के सिल्वर एवं गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया था, उन्हें आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप द्वारा पदक से अलंकृत किया गया ।
*_सम्मानित होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी निम्नवत हैं—_*
1- *_ श्वेता चौबे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल – DG डिस्क सिल्वर_*
⚜️ वर्ष 2025 में जनपद उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई आपदा के दौरान किए गए विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों हेतु।
2- *_ महेश कुमार लखेड़ा, पुलिस उपाधीक्षक, टिहरी गढ़वाल – DG डिस्क सिल्वर।_*
⚜️ वर्ष 1997 से 30 वर्षों की उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं हेतु।
*_3- संजीवा कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी – DG डिस्क सिल्वर।_*
⚜️ वर्ष 1997 से 29 वर्षों की उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं हेतु।
*_4. कृष्ण कान्त आर्य, प्रभारी निरीक्षक, देवप्रयाग – DG डिस्क सिल्वर।_*
⚜️ साइबर क्राइम सेल में किए गए विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों हेतु।
*_5. शिवशंकर उनियाल, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस – DG डिस्क गोल्ड।_*
⚜️ वर्ष 1989 से 37 वर्षों की उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं हेतु।
*_6. रविन्द्र सिंह नेगी, आरक्षी 44, नागरिक पुलिस – DG डिस्क सिल्वर।_*
⚜️ थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत 06 किलो चरस बरामद किए जाने के विशिष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु।
*_7.अनामिका, महिला आरक्षी, नागरिक पुलिस – DG डिस्क सिल्वर।_*
⚜️ थाना नई टिहरी पर साइबर से संबंधित विभिन्न पोर्टल्स के संचालन में किए गए विशिष्ट एवं सराहनीय कार्यों हेतु।
*_राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ_*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया । अपने संबोधन में पुलिस महानिरीक्षक श्री राजीव स्वरूप ने पुलिस कार्मिकों को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, एकजुटता, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहें । पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने टिहरी पुलिस की कार्यशैली एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में विगत एक वर्ष के दौरान जनपद में गौरा शक्ति, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा नशामुक्ति अभियान सहित विभिन्न जनहितकारी अभियानों के तहत विशिष्ट एवं सराहनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने टिहरी पुलिस द्वारा जनजागरूकता एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया । इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया ।
*_उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान, पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत_*
कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने से पुलिस बल का मनोबल बढ़ा। यह सम्मान न केवल संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का प्रतीक है, बल्कि अन्य पुलिस कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है । राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन पुलिस बल में अनुशासन, एकजुटता, राष्ट्रप्रेम एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक टिहरी चंद्र मोहन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चंबा महेश लखेड़ा, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्रनगर सुरेंद्र भंडारी, सीएफओ टिहरी संजीवा कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंबा अमित कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे ।















Leave a Reply