ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 11 व्यक्ति गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में थाना हिंडोलाखाल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹10,000 की नकदी एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27/28 अक्टूबर 2026 की रात्रि में थाना हिंडोलाखाल पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अंजनीसैंण क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 व्यक्तियों को पकड़ा। मौके पर ₹10,000 की नकदी एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए । पुलिस द्वारा सभी 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना हिंडोलाखाल पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*_गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण_*

1.चंदन सिंह, पुत्र गोविंद सिंह, निवासी लालूखाल, पट्टी चंद्रबदनी, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 40 वर्ष।
2.विकास पुत्र ऋषिराम सेमवाल, निवासी ग्राम अंजनीसैंण, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 33 वर्ष।
3.रवि लाल, पुत्र नत्थी लाल, निवासी ग्राम अंजनीसैंण, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल।
4.राहुल नेगी, पुत्र सुभाष नेगी, निवासी ग्राम गजा, थाना नरेंद्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 33 वर्ष।
5.रवि, पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सिम्बल, जिला फतेहगढ़, हरियाणा, हाल निवासी चाका लसेर, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 33 वर्ष।
6.राज कुमार, पुत्र भगवान सिंह, निवासी चाका गजा, थाना नरेंद्रनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 30 वर्ष।
7.कैलाश सिंह, पुत्र जगदीश सिंह, निवासी ग्राम बनाली, थाना लंबगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 42 वर्ष।
8.प्रेम सिंह, पुत्र मेल सिंह, निवासी ग्राम चपोली, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 45 वर्ष।
9.सोबन, पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम खरसाड़ा, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल।
10.हरि सिंह, पुत्र चंद्र सिंह, निवासी ग्राम चपोली, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 48 वर्ष।
11.विनोद, पुत्र मदन सिंह, निवासी अंजनीसैंण, थाना हिंडोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, उम्र 42 वर्ष।

 

टिहरी पुलिस — अपराध मुक्त एवं सुरक्षित जनपद के लिए प्रतिबद्ध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *