राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में टिहरी पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति का दिया संदेश |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा महिला सुरक्षा एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

नैनबाग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

गामी राष्ट्रीय एकता दिवस के दृष्टिगत कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनबाग में विद्यार्थियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की जानकारी दी गई । इस अवसर पर नशे के बढ़ते प्रचलन एवं उसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया ।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया ।

मॉडर्न स्कूल एकेडमी, चंबा में साइबर सुरक्षा, गौरा शक्ति एवं नशामुक्ति अभियान_*

कोतवाली चंबा पुलिस द्वारा मॉडर्न स्कूल एकेडमी, चंबा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौरा शक्ति पहल, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों तथा नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, KYC फ्रॉड, बैंकिंग एवं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए।

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए—

मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं।
अपना OTP, UPI PIN, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य गोपनीय विवरण किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें।
ध्यान रखें कि पुलिस या कोई जांच एजेंसी डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करती और न ही जांच के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहती है।
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
नशे से दूर रहें तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करें।

दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों, नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखना रहा । टिहरी पुलिस की अपील: युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। सभी विद्यार्थी राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, महिला सुरक्षा का सम्मान करने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *