टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान नैनगांव स्थित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 202 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सूरज रावत ( उम्र 24 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह रावत, निवासी ग्राम नागझाला, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर लिया। चरस परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UK07 FU 3901 (हीरो एक्सपल्स) को भी जब्त किया गया । प्रकरण में कोतवाली कैम्पटी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*बरामदगी-*
– 202 ग्राम अवैध चरस
– एक मोटरसाइकिल: UK07 FU 3901 (हीरो एक्सपल्स)
टिहरी पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को नशे से बचाने के लिए टिहरी पुलिस प्रतिबद्ध है।
















Leave a Reply