टिहरी |
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में त्योहारी सीजन में अलर्ट मोड में दिखी टिहरी पुलिस,*
*पिछले 24 घंटों में चार थानों द्वारा अवैध शराब तस्करी के 04 मामलों में किए गए 04 अभियुक्त गिरफ्तार_*
*_अंग्रेजी शराब की 46 पेटियां, बीयर की 10 पेटियां एवं 80 पाउच देशी शराब बरामद_*
*_शराब तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहन पिकअप व अल्टो कार जब्त_*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान चार अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 46 पेटी अंग्रेजी शराब, 10 पेटी प्रीमियम स्ट्रांग बीयर एवं 80 टेट्रा पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप एवं एक अल्टो कार को भी जब्त किया गया
।
👨🏻✈️ *चार मामलों में पुलिस की कार्रवाई*
1.थाना घनसाली: पुलिस चौकी चमियाला में वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप संख्या UK07CD-8756 से 32 पेटी सोलमेट ब्लू क्वार्टर, 06 पेटी सोलमेट ब्लू हाफ एवं 10 पेटी प्रीमियम स्ट्रांग बीयर बरामद की गई। मौके से वाहन चालक रविंद्र बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट (39 वर्ष), निवासी कस्बा डुंडा, जनपद उत्तरकाशी को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
2.थाना देवप्रयाग: चौकी बछेलीखाल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अल्टो कार संख्या UK07BE-6057 से चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब की 06 पेटियां (288 पव्वे) बरामद कर जोत सिंह बिष्ट पुत्र रंजीत सिंह बिष्ट (58 वर्ष), निवासी ग्राम गुराई, थाना हिंडोलाखाल जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। वाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
3.कोतवाली चंबा: पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुरेश पुत्र देवदास (लगभग 45 वर्ष), निवासी ग्राम सेमल्टा, चंबा जनपद टिहरी गढ़वाल को 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
4.थाना मुनि की रेती: ढालवाला क्षेत्र के शांति नगर में कार्रवाई के दौरान सकुंती देवी पत्नी किशन साहनी (40 वर्ष), निवासी मायाकुंड, ऋषिकेश जनपद देहरादून को 80 टेट्रा पाउच माल्टा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
👨🏻✈️ *टिहरी पुलिस की अपील*
टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । आमजन से अपील है कि अवैध शराब की बिक्री अथवा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें ।
टिहरी पुलिस — सुरक्षित जनपद, नशामुक्त समाज।
















Leave a Reply