चंबा पुलिस ने 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 01 पेटी बीयर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में जनपद में अवैध नशे के कारोबार एवं शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली चंबा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

*_चेकिंग के दौरान पकड़ा गया अभियुक्त_*

चंबा पुलिस टीम द्वारा चंबा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जसपुर तिराहे पर एक संदिग्ध अभियुक्त को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं 01 पेटी अवैध बीयर, कुल 07 पेटी शराब एवं बीयर बरामद की गई। उपरोक्त माल को अभियुक्त वाहन संख्या UK09GA0002 (ओमनी) में परिवहन कर रहा था । पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर दिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चंबा में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण_*

नीरज पुत्र ओमपाल, निवासी कोटी कॉलोनी, बीपुरम, नई टिहरी, जनपद टिहरी गढ़वाल।

_बरामदगी का विवरण_*

– 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब।
– 01 पेटी अवैध बीयर।
– कुल 07 पेटी अवैध शराब एवं बीयर।
– शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन।

*_टिहरी पुलिस की अपील_*

टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके आसपास अवैध शराब की बिक्री, तस्करी अथवा नशे से संबंधित कोई गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

टिहरी पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *