केदारनाथ धाम यात्रा की समाप्ति के अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद ।

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होने के साथ ही वर्ष 2026 की केदारनाथ धाम यात्रा का समापन हो गया है। इस अवसर पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा बेस कैंप केदारनाथ में भण्डारे का आयोजन किया गया । बाबा केदार की चल-विग्रह उत्सव डोली के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ के लिए वापस लौट रहे श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों के लिए पुलिस द्वारा भण्डारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान डोली के साथ पैदल मार्ग से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने भण्डारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं सेवा भाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरन्तर अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया । यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित इस भण्डारे के माध्यम से पुलिस ने श्रद्धालुओं के प्रति सेवा, सहयोग एवं आत्मीयता का भाव प्रस्तुत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *