थाना जाजरदेवल पुलिस ने थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याओं व सुझावों की ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय मय टीम द्वारा लछैर में थाना क्षेत्र में थाना दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

*कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य* —
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।

जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान*
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि—
जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *