पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में-
एसएचओ कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा धारचुला क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया था । इस दौरान पुलिस टीम उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा, का0 ललित पांगती, हो0गा0 पूरन सिंह द्वारा आर्मी तिराहे के पास एक बोलेरो वाहन को चैक गिया । जिसमें दो पेटी शराब व एक पेटी बीयर अवैध बरामद हुई । पुलिस ने चालक अनुज बुदियाल निवासी सिमखोला पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया ।
एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान एक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
















Leave a Reply