आर्मी यूनिफॉर्म की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ पिथौरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से आर्मी यूनिफॉर्म का भंडारण व बिक्री करने वाला दुकानदार गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आर्मी यूनिफॉर्म के अवैध भंडारण एवं बिक्री के एक मामले का खुलासा किया गया है । आर्मी इंटेलिजेंस से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कासनी क्षेत्र स्थित एक दुकान में सघन छापेमारी की गई। जांच के दौरान दुकान में बड़ी मात्रा में सेना की वर्दी (आर्मी यूनिफॉर्म) का अवैध भंडारण पाया गया | जिसे आम नागरिकों को बेचा जा रहा था । गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों से सेना की यूनिफॉर्म का किसी निजी व्यक्ति को विक्रय प्रतिबंधित है। ऐसे में आम नागरिकों के पास सैन्य वर्दी पहुंचना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। इसी दृष्टि से पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान स्वामी हिमांशु गिरी निवासी कासनी, पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्त के कब्जे से बरामद सैन्य वर्दियों को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 318(4)/349 भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *