नशे में वाहन चलाने पर दो लोग गिरफ्तार, वाहन सीज ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 144 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद पुलिस के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में-
एसएचओ कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक संदीप चलाल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।
एसएचओ गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक मंगल सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 144 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *