आपदा से पहले तैयारी, ताकि संकट में रहे सुरक्षा हमारी पिथौरागढ़ पुलिस, जिला प्रशासन एवं विभिन्न सुरक्षा एवं रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा संयुक्त आपदा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन |

पिथौरागढ़ | मानसून एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत जनपद पिथौरागढ़ में आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज कोतवाली मुनस्यारी पुलिस, कोतवाली धारचुला पुलिस, जिला प्रशासन, फायर सर्विस, वन विभाग, ग्रिफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई । मॉक ड्रिल के दौरान मुनस्यारी क्षेत्र के धापा गांव में क्षतिग्रस्त भवन में फंसे व्यक्तियों के रेस्क्यू का अभ्यास किया गया । इसके अतिरिक्त बरम, जौलजीबी एवं मदकोट मोटर मार्ग पर जलस्तर बढ़ने से फंसे लोगों एवं पशुओं को सुरक्षित निकालने की कार्यवाही का भी सफल प्रदर्शन किया गया । ड्रिल के माध्यम से विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, संसाधनों के उपयोग एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया । इस संयुक्त मॉक ड्रिल का पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी धारचुला, उप जिलाधिकारी धारचुला एवं उप जिलाधिकारी मुनस्यारी द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *