पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ धारचुला मार्ग पर बलुवाकोट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर अचानक एक पीपल का पेड़ गिर जाने से यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित हो गया । सौभाग्यवश घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति नहीं हुई । घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस एवं NDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं मार्ग बहाली अभियान चलाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया तथा कुछ ही समय में यातायात को पुनः सुचारु कर दिया गया । वर्तमान में उक्त मार्ग पर यातायात सामान्य एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो रहा है ।
आदि कैलाश मार्ग पर बलुवाकोट के पास सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़ थाना बलुवाकोट पुलिस व NDRF की तत्परता से यातायात हुआ बहाल |















Leave a Reply