पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे डॉ. वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), उत्तराखण्ड द्वारा सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली एवं पुलिस कर्मियों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया । भ्रमण के दौरान एडीजी महोदय ने कोतवाली मुनस्यारी एवं चौकी मदकोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, साफ-सफाई व्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया । एडीजी महोदय ने सीमांत क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया । इस दौरान सीओ धारचूला श्री के0एस0 रावत, एसओ मुनस्यारी श्री अनिल आर्या आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
पिथौरागढ़ दौरे पर ADG, सीमांत सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण |
















Leave a Reply