चम्पावत | *ड्रग्स फ्री देवभूमि–नशा मुक्त भारत*” के संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रेखा यादव, पुलिस अधीक्ष चम्पावत निर्देशानुसार जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के उद्देश्य से सूचना तंत्र से प्राप्त सटीक जानकारी एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी के आधार पर थाना लोहाघाट एवं STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुल्ला पंचेश्वर से एक अभियुक्त को 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है ।
*पूछताछ*
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त चरस को लोहाघाट क्षेत्र से एकत्रित कर उत्तर प्रदेश के नवाबगंज, बरेली निवासी भरतवीर गंगवार उर्फ पंडित जी को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ की जा रही है तथा चरस की आपूर्ति के स्रोत, खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी के पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचकर उसके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा सके ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत।
*बरामदगी*
• 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस।
*चम्पावत पुलिस की अपील*
“नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। यदि आपके आसपास मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी की कोई सूचना हो, तो तत्काल मानस हेल्पालइन 1933 , 112 व नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। *सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी*। आइए, मिलकर ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के संकल्प को साकार करें ।
















Leave a Reply