टिहरी | भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय, जनपद टिहरी गढ़वाल में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी टिहरी चंद्रमोहन सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया गया तथा संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों ने न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई । इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त थानों एवं फायर सर्विस, पुलिस लाइन चम्बा में भी संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं उसके आदर्शों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के महत्व, उसकी मूल भावना तथा देश के प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस बल के सदस्यों को संविधान की गरिमा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर पुलिस कार्मिकों को अवगत कराया गया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा करना तथा कानून के शासन को बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी का महत्वपूर्ण दायित्व है। पुलिस का प्रत्येक कार्य संविधान की भावना, विधि के प्रावधानों एवं आमजन के अधिकारों के अनुरूप होना चाहिए । टिहरी गढ़वाल पुलिस संविधान में निहित आदर्शों एवं मूल्यों के अनुरूप कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ।
भारतीय संविधान दिवस पर टिहरी पुलिस ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक |
















Leave a Reply