पिथौरागढ़ | युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने एवं उन्हें दोबारा इस दलदल में फंसने से रोकने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नशे के आदी युवाओं का विवरण संकलित कर लगातार निगरानी रखी जा रही है । इसी क्रम में पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा स्मैक के नशे में लिप्त 15 युवाओं को थाने बुलाकर उनकी काउंसलिंग कर नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया । पलिस द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे नशे की गिरफ्त से बाहर निकलकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें ।
पिथौरागढ़ पुलिस का संकल्प – नशे पर प्रहार, युवाओं का भविष्य सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण!
















Leave a Reply