पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा फायर स्टेशन धारचूला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा फायर स्टेशन परिसर, अग्निशमन उपकरणों एवं उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया गया। साथ ही अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने, संसाधनों को सदैव दुरुस्त रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी रिस्पॉन्स देने के संबंध में फायर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी फायर कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने फायर स्टेशन धारचूला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |
















Leave a Reply