पिथौरागढ़ | जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत दिवस कोतवाली बेरीनाग के वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेल्मेट स्कूटी चला रहे अंकुर राज को चेकिंग हेतु रोका गया। चेकिंग के दौरान चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई । पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर स्कूटी को सीज कर दिया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस की अपील:
शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालना है। यातायात नियमों का पालन करें, हेल्मेट अवश्य पहनें और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं |
















Leave a Reply