नशे के सौदागरों पर पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, एसपी के निर्देश पर पुलिस व एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, आर्टिका कार सीज |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय स्तर से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे के कड़े निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस एवं एसओजी द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा कुल 17.78 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है ।

*30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*
चौकी ऐचोली पुलिस द्वारा ऐचोली चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली), हे0का0 कैलाश चन्द्र जोशी, हे0का0 खीम सिंह, का0 त्रिभुवन सिंह एवं का0 दिगम्बर सिंह की टीम ने एक आर्टिका कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस ने मौके से कार चालक शंकर सिंह निवासी ग्राम सबोरा, खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त आर्टिका कार को सीज कर दिया गया है।

*हिस्ट्रीशीटर हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार, 11.78 ग्राम हेरोइन बरामद*
थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम हे0का0 रविन्द्र खोलिया, हे0का0 विनीत कुमार, का0 सलीम अहमद एवं का0 कैलाश टम्टा द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम सतगढ़ के पास पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर मारुति कार सवार सूरज सिंह भण्डारी निवासी ग्राम सुसौण, कनालीछीना को 11.78 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त थाना कनालीछीना का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज किया गया है।

*एसओजी की कार्रवाई में 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक अन्य तस्कर गिरफ्तार*
प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास निराड़ा रोड पर दबिश दी। इस दौरान अजय कुमार उर्फ अज्जू निवासी अस्कोट को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । कार्रवाई में कोतवाली पिथौरागढ़ के वरिष्ठ उ0नि0 ललित मोहन रावल, का0 शेखर बुदियाल एवं का0 त्रिलोक तथा एसओजी टीम के अपर उ0नि0 दीपक खनका, का0 वीरेन्द्र यादव शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *