पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात मो0 यूनुस, अपर उ0नि0 कैलाश सिंह एवं अपर उ0नि0 गोविन्द सिंह मय यातायात पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 86 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 05 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 12 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलम्बन की कार्रवाई की गई । चेकिंग के साथ-साथ यातायात पुलिस टीम द्वारा 100 से अधिक वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। चालकों को बताया गया कि हेलमेट का प्रयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी अनमोल जिंदगी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है । पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें ।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्ती ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान में 86 वाहनों के चालान, 05 वाहन सीज; 12 चालकों के डीएल निलम्बन की कार्रवाई |
















Leave a Reply